New Labour Code 2026: फायदा या नुकसान? सैलरी बढ़ेगी या घटेगी - पूरा सच

नई दिल्ली, 22 अप्रैल: देश में नौकरीपेशा लोगों के बीच न्यू लेबर कोड (New Labour Code) को लेकर  काफी चर्चा है। इनमे सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नए नियमों के बाद  टेक-होम सैलरी (Take-home salary) कम हो जाएगी या फिर भविष्य के लिए आपकी बचत और मजबूत होगी? नए नियमों के अनुसार, आपकी बेसिक सैलरी(Basic Salary)का कुल CTC का कम से कम 50% होनी अनिवार्य होगी। 


सीधी बात यह है कि नए नियम आपकी सैलरी स्ट्रक्चर को बदल सकते हैं।इसका सीधा असर यह होगा कि आपकी टेक-होम सैलरी (Take-home salary) में कुछ कटौती हो सकती है, क्योंकि PF और ग्रैच्युटी में आपका योगदान बढ़ जाएगा। हालांकि, यह आपके भविष्य और रिटायरमेंट के लिए एक बड़ा फंड तैयार करने में मदद करेगा।

इस आर्टिकलमें विस्तार से बताया गया है कि,आपकी सैलरी को  कैसे कंपनियां रीस्ट्रक्चर करेंगी, आपको ओल्ड और न्यू टैक्स रिजीम(Old and New Tax Regime) में  क्या फायदे या नुकसान होंगे, और नौकरी बदलते समय अब आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप भी अपनी सैलरी स्लिप में होने वाले बदलावों को लेकर असमंजस में हैं, तो यह विस्तृत रिपोर्ट आपकी हर शंका को दूर करेगी।

new-labour-code-india-salary-50-percent-basic-rule-pf-gratuity-impact
new-labour-code-india-salary-50-percent-basic-rule-pf-gratuity-impact


1. 50% बेसिक पे का नियम क्या है?

नए लेबर कोड के तहत आपकी बेसिक सैलरी(Basic Salary) आपकी कुल CTC (Cost to Company) का कम से कम 50% होनी चाहिए। कई कंपनियां अबतक आपकी बेसिक सैलरी को कम रखती थी(जैसे 25% या 30%) और बाकि रकम को ओवरटाइम (overtime),  कन्वेयंस, HRA और अन्य भत्तों में बांट देती थीं। इसके कारण PF और ग्रजुएटी(Gratuity Contribution) कम बनता था। इससे कंपनी को PF और ग्रैच्युटी में कम योगदान देना पड़ता था।

लेकिन अब नियम के बाद अगर एम्प्लोय का अलाउंस(Allowances) ज्यादा हैं, तो कंपनियों को salary structure दोबारा बनाना पड़ सकता है। मतलब अब नियम यह है कि यदि आपके तमाम भत्ते आपकी कुल सैलरी के 50% से अधिक होते हैं, तो उस अतिरिक्त राशि को भी आपकी 'बेसिक पे' का हिस्सा मान लिया जाएगा।

new-labour-code-india
new-labour-code-india


टेक-होम सैलरी क्यों घट सकती है?

इसे आसान उदाहरण से समझिए।

मान लीजिए आपकी कुल सैलरी(CTC) 50,000 रुपये है। पुराने स्ट्रक्चर में आपकी बेसिक सैलरी 15,000 रुपये हो सकती थी। उस उसमे PF कटता था। पुराने स्ट्रक्चर में आपकी बेसिक सैलरी 15,000 रुपये हो सकती थी। ऐसे में आपका 12% PF इस 15,000 रुपये पर कटता था

लेकिन अब नए लेबर कोड के लागू होने के बाद आपकीबेसिक सैलरी कम से कम 25,000 रुपये (50,000 का 50%) होनी अनिवार्य होगी।

अब आपका PF योगदान इस 25,000 रुपये पर काउंट होगा।
इसका मतलब है कि आपकी सैलरी से कटने वाला PF का हिस्सा बढ़ जाएगा, इसलिए स्वाभाविक रूप से हर महीने आपकी जेब में आने वाली सैलरी (Take-home salary) कम हो जाएगा।



PF और ग्रैच्युटी में क्या फायदा होगा?

सैलरी कम होने की खबर सुनकर परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि
इसका दूसरा पहलू आपके भविष्य से जुड़ा है।

  • PF (Provident Fund) : भले ही आपकी जेब में आज कुछ पैसे कम आएँ, लेकिन लेकिन आपके प्रोविडेंट फंड (PF) बेसिक सैलरी के आधार पर कटता है, इसलिए बेसिक बढ़ने से प्रोविडेंट फंड कंट्रीब्यूशन (PF contribution) भी बढ़ जाएगा। जितना ज्यादा पैसा आपकी सैलरी से कटेगा, उतना ही योगदान कंपनी को भी देना होगा। यह आपके लॉन्ग-टर्म सेविंग को बड़ा बनाएगा।

  • ग्रैच्युटी (Gratuity): ग्रैच्युटी की गणना भीबेसिक सैलरी के आधार पर होती है। इसलिए बेसिक पे बढ़ने से जब आप नौकरी छोड़ते समय या रिटायरमेंट पर आपको मिलने वाली ग्रैच्युटी की रकम पहले के मुकाबले काफी ज्यादा होगी।


कंपनियां बेसिक पे को सीधे 50% क्यों नहीं बढ़ाना चाहतीं?

कई कंपनियों के लिए यह बदलाव आसान नहीं है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनियां इस बदलाव को लेकर थोड़ी चिंतित हैं। इसके पीछे मुख्य रूप से दो कारण हैं:


  • बढ़ती लागत: अगर कंपनी बेसिक सैलरी बढ़ाती है, तो कंपनी को अपनी तरफ से भी PF और gratuity में ज्यादा पैसा देना होगा। इससे उनकी कुल लागत बढ़ सकती है।

  • टैक्स स्ट्रक्चर का उलझाव: साथ ही HRA (हाउस रेंट अलाउंस) और बाकी allowances का tax calculation भी बदल सकता है। HRA (हाउस रेंट अलाउंस) आमतौर पर बेसिक सैलरी का 40% से 50% होता है। यदि बेसिक सैलरी अचानक बढ़ती है, तो HRA भी बढ़ेगा, जिससे पूरा टैक्स कैलकुलेशन बदल सकता है। इसीलिए कई कंपनियां सैलरी को सीधे 50% बेसिक करने के बजाय 'बैलेंस्ड अप्रोच' बैलेंस्ड अप्रोच balanced structure बनाने की कोशिश कर सकती हैं। जहाँ भथो को इस तरह रीस्ट्रक्चर करें कि वे नियम के दायरे में भी रहें और उनकी लागत भी बहुत ज्यादा न बढ़े।

old tax regime vs new tax regime
old tax regime vs new tax regime


पुराने बनाम नए Tax Regime पर क्या पड़ेगा असर

  • ओल्ड टैक्स रिजीम (Old Tax Regime): अगर आप पुराने टैक्स सिस्टम में हैं, तो बढ़ा हुआ PF आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। Section 80C के तहत आपको 1.5 लाख रुपये तक के डिडक्शन( Deduction) का का लाभ मिल सकता है। इससे आपका टैक्स योग्य वेतन कम हो सकता है।

  • न्यू टैक्स रिजीम (New Tax Regime): नए टैक्स सिस्टम में निवेश पर डिडक्शन कम हैं, लेकिन सरकार ने स्टैंडर्ड डिडक्शन को बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया है जिससे स्टैंडर्ड डिडक्शन(standard deduction) का फायदा कुछ राहत दे सकता है। फिर भी बढ़ी हुई डिडक्शन टेक-होम सैलरी में होने वाली गिरावट के दर्द को थोड़ा कम कर सकती है। आपकी actual take-home salary पर असर महसूस हो सकता है।

old tax regime vs new tax regime
old tax regime vs new tax regime


नई नौकरी लेते समय क्या देखें?

अब सिर्फ CTC देखकर खुश होने का समय नहीं है। नई नौकरी या increment पर इन बातों पर जरूर ध्यान दें:


  • इन-हैंड सैलरी (Net Take-home): टैक्स और बढ़े हुए PF कटने के बाद असल में आपके हाथ में कितना पैसा आएगा, इसका हिसाब पहले ही लगा लें।

  • फिक्स्ड वर्सेज वेरिएबल: आपकी सैलरी में फिक्स्ड हिस्सा कितना है? नए कोड के बाद फिक्स्ड हिस्सा (बेसिक) बढ़ना आपके हक में है।

  • रिटायरमेंट बेनेफिट्स: यह देखें कि आपकी कंपनी आपके PF और भविष्य की सुरक्षा के लिए कितना पैसा डाल रही है। आज की थोड़ी सी कटौती भविष्य की बड़ी पूंजी है।

असल बात क्या है?

न्यू लेबर कोड(New Labour Code)ऐसा सुधार है जो जो शॉर्ट-टर्म(short term) में आपकी खर्च करने योग्य आय (Disposable Income) को थोड़ा कम कर सकता है,  लेकिन लॉन्ग-टर्म में यह आपको एक मजबूत वित्तीय सुरक्षा प्रदान(financial security) को मजबूत बना सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो अब सैलरी स्लिप (salary slip) को ध्यान से पढ़ने और अपनी financial planning फिर से समझने का समय है। कंपनियों के लिए यह एक चुनौती है कि वे अपने बजट को कैसे मैनेज करती हैं, जबकि कर्मचारियों के लिए यह अपनी वित्तीय योजना को फिर से परखने का समय है।


यह भी पढ़े :  PPF में बच्चों के नाम निवेश से पहले सावधान! 1.5 लाख की गलती पड़ सकती है भारी

Post a Comment

Previous Post Next Post